बात हो रही है बिम्बलडन की। यह टेनिस का सबसे पुराना टूर्नामेन्ट है। वर्ष 2023 में इसका 136वां संस्करण होने जा रहा है। यह टूर्नामेन्ट सिर्फ अब तक दो बार रूका है। एक द्वितीय विश्वयुद्ध के समय और दूसरी बार कोरोना महामारी के समय।
विम्बलडन के बारे में जो आपको जानना जरूरी है-
- बिम्बलडन 1877 से खेला जा रहा है।
- यह टेनिस की सबसे पुरानी और बहुत अधिक प्रसिद्ध चैंपिशनशिप है।
- All England lawn Tennis and Crest Club इसका आयोजन करवाता है।
- हर साल टेनिस में 4 Grand Slam होते हैं।
- बिम्बलडन साल का तीसरा ग्रेन्ड स्लैम है इसके अलावा ऑस्ट्रलियन, फ्रेंच, और US ये तीनों भी टेनिस के टूर्नामेन्ट हैं।
- बिम्बलडन ग्रास कोर्ट पर खेला जाने वाला एकमात्र ग्रेन्ड स्लैम है। बाकी के ग्रैंड स्लैम क्ले कोर्ट पर या हार्ड कोर्ट पर खेले जाते है।
- इसमें पांच इवेन्ट होते है।
- इसमें खिलाड़ी को सफेद ड्रेस पहनकर ही मैच खेलना होता है।
- पुरूष सिंगल्स में सबसे ज्यादा बिम्बलडन खिताब जीतने वाले खिलाड़ी का नाम 'रोजर फेडरर' है। इन्होंने 8 खिताब अपने नाम किए हैं।
![]() |
Roger Federer |
- महिला सिंगल्स में सबसे ज्यादा बिम्बलडन टाइटल US की रहने वाली 'मार्टिना नवरातिलोवा' ने जीते हैंं। इन्होंने 9 खिताब अपने नाम किए हैं।
![]() |
Martina Navratilova |
बिम्बलडन का इतिहास जो बदला नहीं-
- बॉल बॉय और बॉल गर्ल्स BBG- 1920-30 में BBG की शुरूआत हुयी। इनकी नियुक्ति स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा की जाती है इनका काम होता है बॉल को प्लेयर तक पहुंचाना।
- ड्रेस- प्लेयर को White Dress में ही खेलना होता है। इसके लिए वर्ष 2005 में विरोध प्रदर्शन भी हुआ था। लेकिन बात नहीं बन पायी।
- दर्शकों का खास ख्याल- इस टूर्नामेन्ट में मैच देखने वाले दर्शकों को स्ट्रॉबेरी क्रमी और वाइस Serve की जाती है।
- ग्रास कोर्ट- टेनिस की शुरूआत ग्रास कोर्ट के साथ ही हुयी थी। इसलिए इस परंपरा को आज भी कायम रखा गया है बिम्बलडन को ग्रास कोर्ट पर ही खेला जाता है।
0 Comments