एलन मस्‍क ने Twitter का Logo 'X' में बदल दिया। जानते है इसके पीछे की कहानी।

Twitter का अब नया नाम X हो गया है। जी हां अगर आपका Twitter पर अकाउंट है तो अब आपका एकाउंट X पर ट्रांसफर हो गया है। Twitter.com को अब X.com से जोड़ दिया गया है। साथ ही अब इसका नीली चिडि़या का Logo भी बदल गया है। 
एलन मस्‍क ने अपनी प्रोफाइल पिक भी X नाम से कर दी है।

'x'

अब जानते है, उन्‍होंने ऐसा क्‍यो किया? 

दरअसल मस्‍क चाहते हैं कि उनका यह माइक्रोब्‍लागिंग प्‍लेटफॉर्म सब कुछ डिलीवर करे यह एक चीज में ही सिमट कर न रह जाए।
इस प्‍लेटफार्म पर पेमेंट, बैंकिंग, ई-कॉमर्स जैसी सर्विस भी उपलब्‍ध हो सके। 
कुछ समय बाद 'X' Everything के नाम से जाना जाए, मस्‍क यह चाहते हैं और इसकी तरफ वे तेजी से आगे बढ़ भी रहे हैं। 

आखिर मस्‍क का X से क्‍या रिश्‍ता है- 

X.com की कंपनी मस्‍क ने वर्ष 1999 में बनायी थी। इसके बाद उसे विभिन्‍न कंपनियों के साथ मर्ज कर दिया जो बाद में PayPal के नाम से जाना जाने लगा। वर्ष 2017 में मस्‍क ने वापस X.com को PayPal से खरीद लिया। जब उनसे ऐसा पूछा गया कि आखिर आपको यही डोमेन क्‍यो चाहिए तब उन्‍होंने कहा इसका मूल्‍य 'बहुत भावुक है।'

PayPal


एलन ने वर्ष 2022 में Twitter को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था। 
Twitter खरीदने के बाद मस्‍क ने 4 बड़े फैसले लेकर सबको चकित कर दिया-

1. आधे से ज्‍यादा कर्मचारियों को निकाला जिसमें उस समय के Twitter CEO पराग अग्रवाल भी शामिल थे। 

2. कई ब्‍लॉक अकाउंट को अन-ब्‍लॉक किया। 

3. ब्‍लू सब्‍सक्रिप्‍शन सर्विस लॉन्‍च किया। 

4. कैरेक्‍टर लिमिट और पोस्‍ट पढ़ने की लिमिट भी बढ़ाई। 

अब जानते हैं Twitter के बारे में यह कैसे शुरू हुआ। 


Twitter

  • जैक डार्सी, ब्रिज स्‍टोन, नोआ ग्‍लास, और ईवान विलियम्‍स ने वर्ष 2006 में Twitter को सैन फ्रांसिस्‍को में लान्‍च किया था। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.